फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में बंद, सीमा पर ठप रहा वाहनों का प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। नेपाल में रविवार को एक दिवसीय बंद के कारण भारतीय वाहनों को प्रवेश नहीं दिया गया। सीमावर्ती बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। एसएसबी ने सुरक्षा के मद्देनजर सीमा पर कड़ी चौकसी की। बंद के कारण ग्रामीण परेशान रहे। वाहन नहीं चले। दुकानें भी बंद रही।
विज्ञापन


नेपाल के नेपालगंज जिला बांके के पुलिस अधीक्षक टेक बहादुर तमांग ने बताया कि नेत्र विकम चंद विप्लव गुट ने मांगों को लेकर रविवार को एक दिवसीय बंद का आह्वान किया था। नेपालगंज में नेकपा माओवादी संगठन के बंद के कारण दांग जिला सबसे अधिक प्रभावित रहा। बंद के कारण यातायात ठप रहा। दुकानें बंद रही।

रोजमर्रा के सामानों की खरीदारी करने वाले लोग परेशान रहे। बंद का असर सीमावर्ती नेपालगंज के बांके मे सामान्य दिखा। रुपईडीहा एसएसबी 42वीं वाहिनी के इंस्पेक्टर अवनीश मलिक ने बताया कि सुरक्षा कारणों से भारतीय वाहनों को नेपाल में प्रवेश नहीं करने दिया गया है।
विज्ञापन


नेपाल इलाका प्रहरी कार्यालय जमुनहा के निरीक्षक सुनील शाह ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से भारतीय वाहनों को न ले जाने की सलाह दी। शाम छह बजे से आवागमन सुचारु कर दिया गया। लोग पूर्व की भांति आवागमन करने लगे। दांग में बंद के कारण सीमावर्ती रुपईडीहा बाजार में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें