फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में अवैध रूप से चल रहे 300 स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में अवैध रूप से चल रहे 300 स्कूल
विज्ञापन

सुल्तानपुर। जिले में बिना मान्यता के स्कूलों का संचालन धड़ल्ले से हो रहा है। शासन-प्रशासन की हिदायत का ऐसे स्कूल संचालकों पर कोई असर नहीं दिख रहा है। दो-चार नहीं 300 विद्यालय अवैध रूप से बच्चों को पढ़ा रहे हैं। किसी स्कूल में टिनशेड तो कहीं छप्पर के नीचे कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। बच्चे जमीन पर बैठकर पढ़ाई करते हैं। कुशीनगर जनपद में बिना मान्यता के संचालित स्कूल के बच्चों के साथ हुए हादसे के बाद अमान्य विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग एक बार फिर सक्रिय हुआ है।

अवैध रूप से संचालित विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई के संबंध में गत वर्ष प्रदेश शासन की हिदायत के बाद जिले में ताबड़तोड़ छापे मारे गए। विद्यालयों को नोटिस जारी की गई। इससे महीने भर तक अमान्य विद्यालयों में खलबली मची रही लेकिन कुछ समय बाद कार्रवाई शांत हो गई और ऐसे स्कूलों का संचालन शुरू हो गया।
विज्ञापन


जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से 2347 परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के मुताबिक जिले में कक्षा एक से आठ तक के करीब डेढ़ हजार प्राइवेट विद्यालय हैं। इसमें 300 से अधिक प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय बिना मान्यता के चल रहे हैं। शासन के निर्देश पर गत शैक्षिक सत्र में चलाए गए अभियान के दौरान बेसिक शिक्षा विभाग ने इनमें अधिकांश स्कूल संचालकों को नोटिस जारी की थी। इसके बाद भी संचालकों ने विद्यालयों का संचालन जारी रखा है।

125 स्कूलों को दी गई मान्यता
बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में मान्यता संबंधी कार्य देखने वाले कर्मचारी अजय सिंह ने बताया कि 230 विद्यालयों ने मान्यता के लिए आवेदन किया था। इसमेें 125 स्कूलों को मानक पूरा करने पर मान्यता दी गई है। शेष की फाइलें वापस की जा रही हैं।

छापा मार बंद कराया अमान्य विद्यालय
भदैयां क्षेत्र के दोमुहां स्थित लार्ड शिवा अकादमी में खंड शिक्षा अधिकारी पंकज यादव व एबीआरसी रणवीर सिंह ने छापा मारा। छापे के दौरान कक्षा एक से पांच तक कक्षाएं टिन शेड में संचालित होती मिलीं। विद्यालय प्रबंधक रविशंकर तिवारी मान्यता से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा सके। बीईओ ने तत्काल विद्यालय बंद करने के निर्देश दिए। दोबारा संचालन पाए जाने पर प्रधानाध्यापक व प्रबंधक के विरुद्घ प्राथमिकी दर्ज कराने की चेतावनी दी।

टिनशेड वाले स्कूल को भी मिली मान्यता
जिले में विद्यालयों को मान्यता देने में भी मनमानी की जा रही है। ऐसे में कई उन स्कूलों को मान्यता मिल गई जो मानक पूरे नहीं करते हैं। शुक्रवार को भदैयां क्षेत्र के मुरारपुर स्थित मां गायत्री शिक्षण संस्थान प्राथमिक विद्यालय खंड शिक्षा अधिकारी पंकज यादव पहुंचे तो वहां टिन शेड में कक्षाएं संचालित हो रही थीं। विद्यालय की मान्यता वर्ष 2008 की है। मान्यता के करीब 10 वर्ष बाद भी विद्यालय टिनशेड में संचालित हो रहा है। बीईओ ने बताया कि विद्यालय प्रबंधक को नोटिस जारी कर अध्ययन कक्षों को पक्का कराने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद भी मानक पूरा नहीं होने पर मान्यता रद करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अभियान चलाकर होगी कार्रवाई
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कौस्तुभ कुमार सिंह ने बताया कि अमान्य विद्यालयों की सूची सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को भेज दी गई है। जल्द ही अभियान चलाकर अमान्य विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दशा में अमान्य विद्यालयों को संचालित नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें