फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये फोटोकॉपी वाली सरकार है : राहुल

विज्ञापन
विज्ञापन
ये फोटोकॉपी वाली सरकार है : राहुल
विज्ञापन



डीह (रायबरेली)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को अमेठी संसदीय क्षेत्र के गांवों में घूमकर विकास की जमीनी हकीकत परखी।


घर से खेत तक राहुल का कदमताल रहा। ग्रामीणों का न सिर्फ दुख दर्द जानने की कोशिश की, बल्कि स्कूलों में क्लास लगाकर बच्चों से शिक्षा व्यवस्था के बारे में भी जाना।


गरीबों के घर पहुंचे सांसद ने उनका कुशलक्षेम पूछा। राहुल को अपने बीच पाकर लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उनकी उम्मीद राहुल के विश्वास पर टिक गई।


किसी ने इंदिरा आवास बनवाने तो किसी ने हैंडपंप लगवाने की मांग रखी। राहुल ने ग्रामीणों से सवाल किया कि सरकार ने रोजगार दिलाने का वायदा किया था। रोजगार मिला।
विज्ञापन



इस पर जवाब मिला नहीं। हर काम पर बस आधार कार्ड की फोटोकॉपी मांगी जाती है। राहुल ने भी पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि यह तो फोटोकॉपी वाली सरकार है।


मां सोनिया गांधी के साथ राहुल गांधी को कलेक्ट्रेट में होने वाली जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में भाग लेना था।


राहुल ने बैठक में भाग नहीं लिया और वे सीधे अमेठी संसदीय क्षेत्र के सलोन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डीह ब्लॉक के गांवों का भ्रमण करने पहुंच गए।


सबसे पहले राहुल निगोही गांव पहुंचे। यहां चौपाल लगाई। प्रसाधन को देखा। यहां पर राजकली से पूछा-क्या दिक्कत है। राजकली का जवाब था कि पानी की दिक्कत है। इस पर हैंडपंप लगवाने की बात कही। सरजू ने इंदिरा आवास बनवाने की मांग रखी।


इसके बाद टेकारीदांदू गांव के पूर्व माध्यमिक स्कूल में राहुल ने क्लास लगाई और बच्चों से पढ़ाई के बारे में जाना। चंचल,, अंकित कुमार व विवेक से पूछा कि वह बड़े होकर क्या बनना चाहते हैं। इस पर उनका जवाब था कि अफसर।


राहुल ने बच्चों से पूछा क्या नीरव मोदी को जानते हो। बच्चों ने कहा नहीं। बच्चों को ऑटोग्राफ दिया और फोटो भी खिंचवाई। यहीं पर राहुल ने ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाई।


ग्राम प्रधान महेश यादव व ग्राम विकास अधिकारी अविनाश सोनकर के साथ विकास कार्य की जानकारी ली। इस दौरान राहुल ने जनता से सवाल किया कि रोजगार मिला, क्या खाते में 15 लाख आए, नोटबंदी और जीएसटी से फायदा मिला।


ग्रामीणों ने कहा कि सब हवा में है। परेशानी हो रही। हर काम कराने पर आधार कार्ड की फोटोकॉपी मांगी जाती है। फोटोकॉपी देते-देते हम लोग थक गए हैं।


इस पर राहुल ने कहा ये फोटोकॉपी वाली सरकार है। यहां के बाद राहुल ने मझिलहा में भी चौपाल लगाई। बेतौरा गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लिया। यहां पर केवल फार्मासिस्ट ही मौजूद था।
विज्ञापन



चिकित्सक व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के न मिलने पर नाराजगी जाहिर की और इसे रजिस्टर में भी अंकित किया। इसके बाद पोठई ग्रामसभा के पूरे निद्धू गांव में लोगों से मुलाकात की और फिर यहां से फुरसतगंज एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें