बहराइच/कैसरगंज। कैसरगंज में ट्रकों की टक्कर में खलासी की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया।
लखनऊ-बहराइच मार्ग पर कैसरगंज थाना क्षेत्र में परमहंस पीजी कॉलेज के निकट मंगलवार दोपहर में ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई।
एक साइकिल सवार को बचाने में हादसा हुआ। सोनारी गांव से लकड़ी से लदा ट्रक हाईवे पर मुड़ने जा रहा था। तभी जरवल की तरफ से आ रहे खाली ट्रक से टक्कर हो गई।
हादसे में लकड़ी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक पर सवार खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। उम्र लगभग 35 वर्ष के आसपास है।
चालक को बेहोशी की हालत में ट्रक से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। होश में आने पर चालक ने नाम मनोज बताया। लेकिन पता नहीं बता पा रहा है। प्रभारी निरीक्षक श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि खड्ड में गिरे दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को निकालने की कोशिश हो रही है।