फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्हाड़ी मारकर अधेड़ का कत्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। लोनियनपुरवा में शनिवार सुबह एक अधेड़ पर गांव के ही एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इससे अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पुत्र की तहरीर पर इकौना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। ग्रामीणों के मुताबिक हत्या आरोपी विक्षिप्त है।
विज्ञापन


इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम सेमगढ़ा के मजरा लोनियनपुरवा निवासी धनीराम चौहान (55) पुत्र बीपत चौहान शनिवार सुबह मवेशियों का गोबर लेकर खेत में फेंकने जा रहा था। इसी बीच पड़ोसी दौलतराम मल्लाह ने उसकी गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। हमले में धनीराम की मौके पर ही मौत हो गई।

आसपास मौजूद ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे मृतक के पुत्र श्यामू चौहान ने इसकी सूचना इकौना पुलिस को दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी श्रेयश त्रिपाठी ने प्रभारी थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक राजितराम के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर जानकारी ली।
विज्ञापन


ग्रामीणों की माने तो हत्या आरोपी दौलत राम मानसिक रूप से विक्षिप्त है। प्रभारी थानाध्यक्ष राजितराम बताते हैं कि आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें