फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर में साथी से छेड़छाड़ के विरोध में धरने पर बैठीं आशा बहुएं, सीएचसी अधीक्षक पर लगाए आरोप

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
आरोपी युवक के लिखित में माफी मांगने पर शांत हुआ मामला
विज्ञापन

मिश्रिख (सीतापुर)। क्षेत्र की एक आशा बहू के साथ सीएचसी में छेड़छाड़ की घटना होने से साथी आशा बहुएं भड़क गईं। उन्होंने बुधवार को सीएचसी परिसर में ही धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। आशा बहुएं आरोपी युवक को सीएचसी अधीक्षक द्वारा सह दिए जाने का भी आरोप लगा रही थीं।

पुलिस इस मामले में तहरीर न मिलने की बात कह रही है। जबकि स्वास्थ्य महकमे के अधिकारी जांच की बात कह रहे हैं। तहसील क्षेत्र की एक आशाबहू ने आरोप लगाया कि वह 1 तारीख की रात मरीज को लेकर सीएचसी आई थी। इसी दौरान रवि नाम का एक युवक उसे मिला, जिसने उससे छेड़छाड़ की।
विज्ञापन


जब आशाबहू ने विरोध जताया, तब युवक ने उसके साथ अभद्रता भी की। इस मामले को लेकर पीड़ित आशा बहू ने स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक से शिकायत की। आरोप है कि डॉक्टर ने उल्टे आशा बहू को ही फटकार लगाई और आरोपी युवक का पक्ष लिया।

इस बात की जानकारी जब अन्य आशा बहुओं को हुई, तो वे भड़क गईं और उन्होंने कार्रवाई की मांग को लेकर सीएचसी परिसर में ही धरना शुरू कर दिया। आशा बहुओं का आरोप है कि आरोपी युवक की सीएचसी अधीक्षक से साठगांठ है। जिसका फायदा युवक उठा रहा है और आशा बहुओं से छेड़छाड़ जैसी हरकत पर उतर आया है।

बुधवार देर शाम आरोपी युवक ने लिखित रूप से जब माफी मांगी, तब जाकर प्रदर्शन शांत हुआ। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रखर ने बताया कि आशा बहुओं को गलतफहमी हो गई थी, इसके बावजूद आरोपी युवक ने माफी मांगी है, जिसके बाद आशा बहुओं ने अपनी शिकायत वापस ले ली है।

वहीं युवक को अस्पताल परिसर में बेवजह न आने की चेतावनी भी दी गई है। सीएमओ डॉ. वीके सिंह ने इस मामले से अनभिज्ञता जताई है, हालांकि उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह ने बताया कि प्रदर्शन की बात सुनकर वे सीएचसी गए थे, आशा बहुओं से मिले भी, लेकिन उन लोगों ने कोई तहरीर नहीं दी। उन्होंने बताया कि यदि तहरीर दी जाएगी, तब रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें