फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए के हमले में किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना के बाद भी देर रात तक गांव नहीं पहुंची वन विभाग की टीम
विज्ञापन

उर्रा (बहराइच)। मुर्तिहा रेंज के हरखापुर धरमापुर गांव में शुक्रवार देर रात घर के बाहर लघुशंका के लिए निकले एक किशोर पर तेंदुए ने हमला कर उसे निवाला बना लिया। चीख सुनकर गांव के लोग दौड़े लेकिन तब तक किशोर दम तोड़ चुका था।

हांका के चलते तेंदुआ गन्ने के खेत में घुस गया। सूचना रेंज कार्यालय दी गई है। लेकिन देर रात तक कोई भी वन कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है। वहीं घटना के बाद गांव के लोग दहशत में होने के साथ ही आक्रोशित भी थे।
विज्ञापन


कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र से सटे गांवों में बाघ और तेंदुए के हमले बढ़ गए हैं। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे हरखापुर गांव निवासी 13 वर्षीय मुवीन पुत्र नूर मोहम्मद लघुशंका के लिए घर से बाहर निकला था। तभी घर के सामने झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने हमला कर उसे निवाला बना लिया।

चीख सुनकर परिवार के लोग दौड़े, गांव के लोग भी हांका लगाते हुए जमा हुए लेकिन तब तक किशोर ने दम तोड़ दिया। उसका क्षतविक्षत शव मौके से बरामद हुआ। जबकि हांका के चलते तेंदुआ पास में गन्ने के खेत में घुस गया।

घटना की सूचना रेंज कार्यालय दी गई है। लेकिन रात आठ बजे तक कोई भी वन कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा था। धरमापुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी आरएस सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, दूरी अधिक है। टीम को मौके पर भेजा गया है।
विज्ञापन


जांच के बाद पीड़ित परिवार को मुआवजा प्रदान किया जाएगा। वहीं मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पांडेय ने बताया कि वन अधिकारियों का इंतजार किया जा रहा है, पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें