फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निमोनिया व बर्थएक्सपीसिया से तीन मासूमों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में 15 और मरीज भर्ती, दो गंभीर
विज्ञापन

बहराइच। जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में निमोनिया व बर्थएक्सपीसिया से पीड़ित तीन मासूमों की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवारीजन रोते-बिलखते शव लेकर घर चले गए। उधर बुखार और अन्य संक्रामक बीमारियों से ग्रसित 15 और रोगी भर्ती हुए हैं। इनमें दो रोगियों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

तराई में पल-पल बदल रहा मौसम मासूम रोगियों की जिंदगी पर भारी पड़ रहा है। फखरपुर के बैजनाथपुरवा निवासी सुमित (8 माह) को निमोनिया व बुखार की शिकायत पर गुरुवार सुबह भर्ती कराया गया था। शुक्रवार दोपहर में इलाज के दौरान सुमित की मौत हो गई। परिवारीजन रोते-बिलखते शव लेकर घर चले गए हैं।
विज्ञापन


चिकित्सकों के मुताबिक, सुमित को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया था। उधर कैसरगंज थाना क्षेत्र के बघजौली निवासी कुन्ने की पत्नी ने गुरुवार को बेटे को जन्म दिया था। जन्म के कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई थी। इस पर उसे अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन इलाज के दौरान सुबह नवजात की मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं श्रावस्ती जिले के सोनवा निवासी सतीश के दो दिन के पुत्र सिप्पू को सांस लेने में तकलीफ के चलते परिवारीजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन शुक्रवार दोपहर में सिप्पू ने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. केके वर्मा ने बताया कि नवजात बर्थ एक्सपीसिया की चपेट में था। उनके मस्तिष्क में ऑक्सीजन नहीं पहुंच पा रही थी। इसके चलते मौत हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें