फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन, लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रोड पर हुई बाइक सवार की मौत को हत्या बता रहे थे परिवारीजन
विज्ञापन

कैसरगंज (बहराइच)। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर शुक्रवार देर रात बाजार से घर लौटते समय एक बाइक सवार की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके सिर पर गहरी चोटें लगी थीं। जिससे हत्या की आशंका जतायी जा रही है। जबकि पुलिस इसे दुर्घटना बता रही है।

शनिवार दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर परिवार के लोग भड़क उठे। सभी ने शव लखनऊ-बहराइच मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। हत्या की बात कहते हुए परिवारीजनों ने दोषियों के गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची चार थानों की पुलिस ने किसी तरह आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत कराया। प्रदर्शन व आक्रोश के चलते डेढ़ घंटे तक लखनऊ-बहराइच मार्ग जाम रहा। इस दौरान यातायात व्यवस्था चरमराई रही।

कैसरगंज थाना अंतर्गत ग्राम बढ़ौली निवासी महफूज अहमद (40) शुक्रवार शाम को पारिवारिक कार्य से जरवल बाजार गए थे। वहां से देर रात काम निपटाकर वह बाइक से घर लौट रहे थे। लेकिन महफूज देर रात तक घर नहीं पहुंचे।

परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की तो लखनऊ-बहराइच मार्ग पर कैसरगंज थाना अंतर्गत कोड़रीचंदन गांव के निकट मृत हालत में मिले। उनके सिर और आंख से खून बह रहा था। बाइक क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी थी। सिर पर गंभीर चोटें थीं।

आनन-फानन में परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक श्याम बहादुर सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है। पोस्टमार्टम के बाद लाश शनिवार दोपहर में घर पहुंची तो परिवार के लोग भड़क उठे।

परिवारीजनों ने हत्या की बात कहते हुए लाश को लखनऊ-बहराइच मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। जिससे दोपहर दो से साढ़े तीन बजे तक मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। लखनऊ और बहराइच की ओर से आने वाले वाहन फंस गए।

परिवारीजन व मृतक के समर्थक मामले में गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सभी का कहना था कि कुछ लोगों से पहले से रंजिश चल रही है। उसी के चलते महफूज की हत्या की गई है। सूचना पाकर कैसरगंज के अलावा जरवल, फखरपुर और बौंडी पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


किसी तरह प्रदर्शनकारियों को समझाकर शांत किया गया। गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज होने के बाद लोग शांत हुए। आवागमन भी बहाल हो सका। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि परिवार के लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। उसी के तहत जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें