फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ घंटे तक हाईवे पर चला बवाल, पुलिस ने चटकाईं लाठियां

विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ घंटे तक हाईवे पर चला बवाल, पुलिस ने चटकाईं लाठियां
विज्ञापन

रायबरेली। ऊंचाहार थाना क्षेत्र के अप्टा मजरे इटौरा बुजुर्ग में पांच हत्याओं के पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सोमवार को लोगों ने हाईवे पर जाम लगा सूबे के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौैर्य का पुतला फूंकने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने पुतला छीन लिया, पुतले को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों में तीखी तकरार हुई। इस दौरान दो युवकों ने पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। प्रदर्शनकारी मंत्री पर कार्रवाई और आरोपियों को पकड़ने की मांग कर रहे थे। हाईवे को खाली कराने और भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस ने लाठियां चटकाईं।
अप्टा मजरे इटौरा बुजुर्ग गांव में एक सप्ताह पहले पूर्व प्रधान रोहित शुक्ला समेत पांच लोगों की हत्या कर दी गई थी। इसी मामले को लेकर गुस्साए लोग सिविल लाइंस में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या का पुतला फूंकने पहुंचे। उन्होंने लखनऊ-इलाहाबाद हाईवे पर जाम लगा दिया। आवागमन ठप होने की जानकारी मिलते ही सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज नारायण कुशवाहा पहुंच गए। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को पुतला फूंकने से रोक दिया। पुतला छीनने को लेकर चौकी इंचार्ज व प्रदर्शनकारियों में कहासुनी होने लगी। किसी तरह चौकी इंचार्ज ने पुतला छीन लिया, लेकिन जाम नहीं हटा पाए। पुलिस कर्मियों के उस समय होश फाख्ता हो गए, जब राजेश समेत दो युवकों ने स्वयं पर पेट्रोल छिड़क लिया और आत्मदाह की कोशिश करने लगे। इस पर पुलिस ने दोनों को रोका। मौके पर एसडीएम सदर राजेश प्रसाद तिवारी व कोतवाल सुधीर चंद्र पांडेय पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने भीड़ को लाठियां फटकारकर कर खदेड़ा। शशिकांत शुक्ला, अविनाश मणि तिवारी, सुखेंद्र तिवारी, आलोक शुक्ला आदि ने आरोप लगाया कि मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य आरोपियों को बचाने का कार्य कर रहे हैं। उन पर भी कार्रवाई की जाए। बाद में सभी ने एसडीएम सदर को मांगों का ज्ञापन सौंपा। जाम और प्रदर्शन में ब्राह्मण समाज के साथ कई भाजपाई भी दिखाई दिए। डेढ़ घंटे बाद स्थिति सामान्य हुई तो पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम लगाने वालों पर होगी रिपोर्ट : एसपी
अप्टा मजरे इटौरा बुजुर्ग कांड के विरोध में हाईवे पर जाम लगाने व प्रदर्शन वाले लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। कोतवाल सुधीरचंद्र पांडेय का कहना है कि चौकी इंचार्ज की तरफ से तहरीर दी जाएगी तो हाईवे पर जाम करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि हाईवे जाम करने व उपद्रव करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। किसी को भी माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें