फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्वच्छ सर्वेक्षण में अधिक नंबर लाने के लिए सुधारे जा रहे 81 शौचालय

विज्ञापन
भूतनाथ के पास नगर निगम ने दुरुस्त किया शौचालय
विज्ञापन
लखनऊ। स्वच्छ सर्वेक्षण में अधिक नंबर आएं, इसके लिए नगर निगम 81 शौचालयों को चिह्नित कर सर्वेक्षण के मानकों के तहत तैयार कर रहा है। इनमें से 30 को तैयार कर लिया गया है और शेष का काम चल रहा है।
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने बताया कि शहर में 379 शौचालय चिह्नित हैं, जिनमें 239 पब्लिक और 140 कम्युनिटी टॉयलेट हैं। इन्हीं में से 81 शौचालयों को प्राथमिकता के आधार पर टाइल्स, वॉश बेसिन, टॉयलेट सीट, नल, दरवाजे, हैंड ड्रायर आदि लगाकर अपग्रेड किया जा रहा है। 27 से 30 नवंबर तक खुले में पेशाब वाले स्थलों को साफ कर उन्हें सेल्फी पॉइंट और नेकी की दीवार जैसे रचनात्मक रूप दिए जाएंगे। दो से छह दिसंबर तक स्कूलों, कॉलेजों और सामुदायिक समूहों की मदद से टॉयलेट वॉल पेंटिंग और संदेश लेखन गतिविधियां होंगी। सात से 20 दिसंबर तक शौचालयों का जीर्णोद्धार और मरम्मत की जाएगी। 21 से 24 दिसंबर तक शहर के धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों पर बने शौचालयों की विशेष सफाई की जाएगी। 25 दिसंबर को सफाई मित्रों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें