फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सेवा शिविर में 80 लोगों ने कराए विभिन्न योजनाओं में आवेदन

Mon, 25 Aug 2025 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सेवा ​शिविर में लोगों का आवेदन करती विधायक की टीम।
विज्ञापन
लखनऊ। विधायक डॉ. नीरज बोरा की पहल पर हर रविवार : सेवा आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत श्रीनगर मोहिबुल्लापुर स्थित बाल निकुंज इंटर कॉलेज में शिविर लगा, जिसमें 80 लोगों ने विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन किया।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक चले शिविर में 150 लोग आय, जाति, वृद्धावस्था और विधवा पेंशन के लिए आवेदन करने पहुंचे। इनमें से 80 लोगों के आवेदन टीम ने किए। शेष का आवेदन मोबाइल नंबर नहीं होने या फिर मोबाइल नंबर आधार से लिंक न होने के कारण नहीं हो सका।
आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रामदेवी, चुन्नीलाल, सुंदरा, कमलेश वर्मा, किशनलाल, कुसुमा, मीरा देवी, महक कश्यप, सुबी, ऋधिमा, चुन्ना, जयलक्ष्मी, वंदना दीक्षित, विनीत, यश, मीना, अदिति वर्मा, निधि वर्मा, उर्मिला देवी व धनीराम के नए कार्ड बनाए। वहीं, नगर निगम की टीम ने संपत्ति कर से जुड़ी चार शिकायतें सुनकर उनके निस्तारण की प्रक्रिया शुरू की। विधायक डॉ. नीरज बोरा की टीम के नितिन, अमित, हिमांशु, राहुल, अमरीश, शुभम और विशाल ने लोगों की सहायता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें