फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर : चाउमीन खाने से आठ लोगों की हालत बिगड़ी, एक ही परिवार के सात लोग बेहोश

Thu, 10 Jun 2021 06:48 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर

सार

आलापुर थाना क्षेत्र के गोहनारपुर गांव में चाऊमीन खाकर 8 लोग की तबियत बिगड़ गई। वे कुछ देर में एक एक कर बेहोश हो गए। इनमें एक ही परिवार के सात सदस्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आलापुर थाना क्षेत्र के गोहनारपुर गांव में चाऊमीन खाकर आठ लोग की तबियत बिगड़ गई। वे कुछ देर में एक एक कर बेहोश हो गए। इनमें एक ही परिवार के सात सदस्य शामिल हैं। सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनकी  हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।

विज्ञापन


आलापुर थाना क्षेत्र के गोहनारपुर निवासी बजरंगी निषाद ने बुधवार देर शाम स्थानीय बाजार से चाऊमीन खरीदा। इसके बाद वह उसे लेकर गांव के ही संतराम के घर पहुंचा। वहां उसकी पुत्री संध्या को चाऊमीन देकर अपने घर चला गया। संध्या के अनुसार उसने चाऊमीन खुद खाया और परिजनों को भी खिला दिया। कुछ देर बाद सभी की तबियत बिगड़ने लगी। उल्टी आदि के बाद एक-एक कर परिवार के कई सदस्य बेहोश हो गए।

पुलिस टीम ने एम्बुलेंस के माध्यम से पीड़ितों को रामनगर पीएचसी पहुंचाया। हालांकि कुछ देर बाद बेहतर इलाज के लिए प्रदीप कुमार (25) पुत्र संतराम, कमला देवी (45) पत्नी संतराम, सुधा कुमारी (11)पुत्री संतराम, संध्या (16)पुत्री संतराम, रवीश कुमार (16)पुत्र गया प्रसाद, मीरा देवी (20)पत्नी प्रदीप कुमार तथा प्रिय (4) पुत्री प्रदीप को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। उधर चाऊमीन देने वाले बजरंगी (23) को भी निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। चिकित्सकों  के अनुसार सभी की हालत खतरे के बाहर है। थानाध्यक्ष राम लखन पटेल ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। एहतियाती छानबीन की जा रही है। उधर, गांव में घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें