वहीं पीपीएस अफसरों के तबादले में एसडीआरएफ में तैनात शुएब इकबाल को भ्रष्टाचार निवारण संगठन, 112 में तैनात हरेंद्र प्रताप यादव को एसडीआरएफ, एडीजी जोन लखनऊ के स्टाफ अफसर अनिल कुमार झा को बलिया, फायर सर्विस में तैनात दिनेश कुमार पुरी को यूपी 112 और एसआईटी में तैनात श्वेता श्रीवास्तव को उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड भेजा गया है। वहीं डिप्टी एसपी रैंक के कई अफसरों में डॉ. अर्चना सिंह को भ्रष्टाचार निवारण संगठन से अयोध्या, आनंद कुमार राय को बहराइच से प्रतापगढ़, सतीश चंद्र शुक्ला को पीलीभीत से सीतापुर, शमशेर बहादुर को अयोध्या से खीरी भेजा गया है।