पावर कॉर्पोरेशन ने आठ अभियंताओं को पदोन्नति देते हुए सोमवार
को आदेश जारी कर दिए।
इनमें दो की मुख्य अभियंता (स्तर-2), पांच की अधीक्षण
अभियंता तथा एक की अधिशासी अभियंता पद पर प्रोन्नति की गई है। इनमें तीन
अभियंता सिविल संवर्ग तथा पांच विद्युत यांत्रिक संवर्ग के हैं।
सहारनपुर
में तैनात अधीक्षण अभियंता आरके शर्मा को वहीं मुख्य अभियंता बनाया गया
है।
आगरा में तैनात अधीक्षण अभियंता (सिविल) केके मित्तल को मुख्य अभियंता
पद पर प्रोन्नति के बाद पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम मेरठ में तैनाती दी
गई है।
अधिशासी अभियंता से अधीक्षण अभियंता
बनाए गए अरविंद मित्तल को ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन, वीके अस्थाना को रेस्पो
लखनऊ, अंशुमान को मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लखनऊ, एके श्रीवास्तव को
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा में तैनाती दी गई है।
सिविल संवर्ग के
चंद्र प्रकाश तिवारी को ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन में तैनाती मिली है। सिविल
संवर्ग के सहायक अभियंता जान्हवी शंकर पांडेय को अधिशासी अभियंता के पद पर
प्रोन्नत करते हुए ट्रांसमिशन में तैनात किया गया है।
अभियंता संघ के
अध्यक्ष आरके सिंह तथा महासचिव डीसी दीक्षित ने फैसले का स्वागत किया है।
साथ ही मांग की है कि पावर कॉर्पोरेशन, उत्पादन निगम व जल विद्युत निगम में
अधिशासी अभियंता के रिक्त पदों पर पदोन्नति इसी चयन वर्ष में की जाए।