फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72,825 शिक्षक भर्ती में अब भी 22% पद खाली

Tue, 18 Nov 2014 12:18 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राइमरी स्कूलों में 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों की तीसरी काउंसलिंग के बाद लगभग 78 फीसदी पद भर गए हैं। अब मात्र 22 फीसदी पद ही खाली होने की जानकारी राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) को मिली है।
विज्ञापन


प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती में अब तक तीन चरणों की काउंसलिंग हो चुकी है। एससीईआरटी ने अब तक की हुई काउंसलिंग में भरे और खाली पदों के ब्यौरे के साथ डायट प्राचार्यों को बुलाया था।

पहले चरण में शनिवार को 38 जिलों और दूसरे चरण में सोमवार को 37 जिलों के डायट प्राचार्यों को बुलाया गया। इसमें आए डायट प्राचार्यों ने एससीईआरटी को पूरी सूचना उपलब्ध करा दी है।
विज्ञापन


इसके मुताबिक लगभग 78 फीसदी पदों के लिए अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में पात्र पाया गया है। एससीईआरटी ने प्रदेश के सभी डायट प्राचार्यों से तय प्रारूप पर तीन दिन के अंदर पूरा ब्यौरा मांगा है।

इस तरह होगी चौथे चरण की काउंसलिंग

एससीईआरटी प्रशिक्षु शिक्षक के खाली पदों के लिए चौथे चरण की काउंसलिंग जल्द कराना चाहता है। जिलों से मिलने वाले ब्यौरे का ऑनलाइन मिलान एनआईसी से कराया जाएगा। इसके बाद तीन चरणों की काउंसलिंग में मिले पात्रों के नाम हटाते हुए चौथे चरण के लिए मेरिट जारी की जाएगी।

चौथे चरण की काउंसलिंग में भी अनारक्षित वर्ग के 10 गुना और आरक्षित वर्ग के 20 गुना अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा, ताकि सभी पदों के लिए पात्र मिल सकें।

कई जिलों में काउंसलिंग कराने वालों पर फैसला जल्द
प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती में कई जिलों में काउंसलिंग में पात्र पाए गए अभ्यर्थियों के बारे में शासन जल्द ही फैसला करेगा। एससीईआरटी ऐसे अभ्यर्थियों का विवरण तैयार करा रहा है।

एससीईआरटी का कहना है कि कई अभ्यर्थी ऐसे हैं जिनकी मेरिट अधिक है और उन्होंने कई जिलों में काउंसलिंग करा रखी है। इसलिए ऐसे अभ्यर्थियों को तैनाती तो सिर्फ एक ही जिले में दी जा सकती है। शासन से इस संबंध में जल्द ही निर्णय कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

इन जिलों की हुई बैठक

एटा, कासगंज, उन्नाव, संतरविदास नगर, रायबरेली,, देवरिया, संतकबीर नगर, ललितपुर, बांदा, महोबा, संभल, रामपुर, सहारनपुर, श्रावस्ती, मुरादाबाद, कौशांबी, पीलीभीत, चंदौली, सोनभद्र, बरेली, सुल्तानपुर, इलाहाबाद, जौनपुर, बदायूं, मिर्जापुर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, गाजीपुर, महराजगंज, आजमगढ़, शाहजहांपुर, हरदोई, कुशीनगर, बहराइच, गोंडा, सीतापुर व लखीमपुर खीरी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें