फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 साल पहले किया प्यार, 75 की उम्र में की शादी, अद्भुत है ये प्रेम कहानी

Mon, 29 May 2017 04:33 PM IST
विनोद कुमार सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विवाह का एक दृश्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिला बाराबंकी के रामसनेहीघाट क्षेत्र के एक 75 वर्षीय वृद्ध ने पचास साल पहले जिससे प्रेम करके अपना बना लिया था आज उसके साथ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार शादी कर ली।
विज्ञापन


इस अनोखी शादी में उसके पुत्र, पुत्री, दामाद, नाती, पोता के साथ गांव जवार के लोग बाराती बने। गाजे-बाजे के साथ बारात गांव में ही घुमाई गई।

क्षेत्र के ग्राम भानपुर में सुबह से बैंड बाजा की मधुर धुनों के बीच लोग बारात जाने की तैयारी मे व्यस्त थे। दरवाजे पर मेहमानों के लिए भोजन तैयार हो रहा था और लोग इस अनोखी शादी को देखने की के लिए लालायित थे।

75 वर्षीय शुकरू रावत सुबह से ही बारात की तैयारी में जुटे थे और लोगों से समय पर बारात चलने की चिरौरी कर रहे थे।
विज्ञापन

गरीबी के चलते नहीं कर सका था शादी

विवाह का एक दृश्य - फोटो : amar ujala
शुकरू के तीन पुत्र दो पुत्री व उनकी बहुओं के साथ उनके नाती पोता दामाद सब हैं और सभी इस शादी में बेहद उल्लास के साथ शामिल होने की कई दिन से तैयारी कर रहे थे।

शुकरू ने 50 साल पहले रजपता को प्यार करके अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया था। लेकिन गरीबी के चलते वह शादी नहीं कर पाए थे। उन्होंने शनिवार को रजपता को सामाजिक तौर पर जीवनसंगिनी का का दर्जा देते हुए विधिवत शादी कर ली।

बारातियों की अगवानी एवं भोजन की भी व्यवस्था की गई तथा गांव क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को आमंत्रित किया गया। ग्राम प्रधान इस अनोखी शादी के साक्षी बने।

शुकरू ने बताया कि शादी करने की उनकी तमन्ना 50 साल से थी। लेकिन वह अब तक पूरा नहीं कर सके थे। शुकरू की शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें