फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषा विवि : दीक्षांत समारोह में 75 छात्रों को मिलेंगे 85 मेडल, अशोक चक्रधर होंगे मुख्य अतिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय का पांचवां दीक्षांत समारोह एक मार्च को होगा। अध्यक्षता राज्यपाल और कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी। मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता प्रख्यात साहित्यकार व कवि अशोक चक्रधर होंगे। विश्वविद्यालय उन्हें डीलिट की मानद उपाधि भी देगा।
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह में 482 विद्यार्थियों को डिग्री व 75 विद्यार्थियों को कुल 85 मेडल दिए जाएंगे। अंतिम रूप से अनुमोदित मेडल सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर है।
समारोह में डिप्लोमा के विद्यार्थियों को लेटर ऑफ एप्रिसिएशन भी दिया जाएगा। इसके अनुसार बीए ऑनर्स अरेबिक की छात्रा मरियम हफीज को ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती गोल्ड मेडल और चांसलर गोल्ड मेडल समेत सर्वाधिक चार गोल्ड मेडल मिलेंगे। मरियम को फैकल्टी और डिपार्टमेंट का भी गोल्ड मेडल मिला है। वहीं बीए ऑनर्स अरेबिक के छात्र राशिद खुर्शीद अहमद को वाइस चांसलर गोल्ड मेडल मिलेगा। उन्हें डिपार्टमेंट का रजत पदक भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

फैकल्टी वाइज बीएड में मोहित यादव को, बीबीए में अनुराग कुमार को, बीसीए में स्नेहा सिंह को और पीजी में एमए में खुबैब अहशान, एमबीए में रोशनी सिन्हा व एमए के अभिषेक कुमार गौतम को गोल्ड मेडल दिया जाएगा। दीक्षांत समारोह में भारतीय पारंपरिक परिधान के रूप में विश्वविद्यालय का नया श्लोक युक्त अंगवस्त्र का उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें