योगी सरकार ने शुक्रवार को एक और बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 74 आईएएस अफसरों की नई तैनाती की है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे शशि प्रकाश गोयल को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव बनाया गया है तो आलोक कुमार प्रथम को प्रमुख सचिव ऊर्जा के साथ-साथ बिजली निगमों के चेयरमैन की कमान भी सौंपी गई है। जबकि पिछली सरकार में अहम पदों पर रहे कई अफसरों का कद घटा दिया गया है।
इनमें खासतौर पर संजय अग्रवाल व सदाकांत हैं। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण विभागों के प्रमुख सचिव बदल दिए गए हैं। इनमें गृह, ऊर्जा, माघ्यमिक शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभाग शामिल हैं। फैजाबाद, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर व गोंडा समेत 11 जिलों में नए जिलाधिकारियों की तैनाती की गई है।
अरविंद कुमार बनाए गए प्रमुख सचिव गृह
1987 बैच के आईएएस अफसर देबाशीष पंडा को हटाकर प्रमुख सचिव राजस्व के पद पर तैनात रहे 1988 बैच के आईएएस अरविंद कुमार को प्रमुख सचिव गृह, गोपन, कारागार व वीजा पासपोर्ट बनाया है। देखें पूरी लिस्ट किसे, कहां दी गई जिम्मेदारी-