फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गहमागहमी के बीच पहले चरण में 73% वकीलों ने डाले वोट

विज्ञापन
मतदान के लिए जुटे वकील।
विज्ञापन
लखनऊ। गहमागहमी और चटक धूप के बीच यूपी बार काउंसिल के सदस्य पद के लिए लखनऊ में हुए चुनाव के पहले चरण में बुधवार को करीब 73 फीसदी अधिवक्ता मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस चरण में 1962 से वर्ष 2000 तक के पंजीकृत 5459 मतदाताओं में से 3986 वकीलों ने मतदान किया।
विज्ञापन

हाईकोर्ट परिसर में सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ जो शाम पांच बजे तक चला। पांच दिन तक चलने वाली इस प्रक्रिया में रोजाना अधिवक्ताओं के पंजीकरण वर्ष के आधार पर मतदान कराया जा रहा है। मतदान केंद्र के भीतर मोबाइल फोन, पोस्टर, बैनर, पर्चे या किसी भी प्रकार की प्रचार सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। यूपी बार काउंसिल के सचिव राम किशोर शुक्ल ने बताया कि मतदान के दौरान किसी अनधिकृत अधिवक्ता को हाईकोर्ट की लखनउ पीठ में बने मतदान स्थल पर प्रवेश नहीं दिया गया।
मतदाताओं का अधिवक्ता परिचयपत्र या सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (सीओपी) देखकर ही प्रवेश दिया गया। मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण चली। अभी लखनऊ के अधिवक्ता मतदाताओं के मतदान के चार चरण बाकी हैं। मतदान के कारण हाईकोर्ट के आसपास वकीलों में खासी गहमागहमी रही। अधिवक्ता प्रत्याशी, वकीलों से अपने पक्ष में मतदान की अपील करते रहे। सोशल मीडिया और संचार माध्यमों का भी प्रचार में जमकर इस्तेमाल हुआ।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 27 जनवरी को हंगामे के कारण लखनऊ का मतदान निरस्त कर दिया गया था। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बनी समिति ने मतदान के लिए 11 मार्च से 15 मार्च तक पांच चरणों में मतदान की तिथियां निर्धारित की हैं।

मतदान के लिए जुटे वकील।

मतदान के लिए जुटे वकील।

मतदान के लिए जुटे वकील।

मतदान के लिए जुटे वकील।

मतदान के लिए जुटे वकील।

मतदान के लिए जुटे वकील।

मतदान के लिए जुटे वकील।

मतदान के लिए जुटे वकील।

मतदान के लिए जुटे वकील।

मतदान के लिए जुटे वकील।

मतदान के लिए जुटे वकील।

मतदान के लिए जुटे वकील।

मतदान के लिए जुटे वकील।

मतदान के लिए जुटे वकील।

मतदान के लिए जुटे वकील।

मतदान के लिए जुटे वकील।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें