लखनऊ। बसपा सरकार में लखनऊ व नोएडा में बनाए गए स्मारक-पार्कों के विकास व सुंदरीकरण पर 73 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। स्मारक समिति की सोमवार को हुई बोर्ड बैठक में बजट स्वीकृत किया गया। इसके अलावा तीन प्रमुख पार्किंगों को पीपीपी तरीके से चलाने का निर्णय लिया गया।
सदस्य सचिव प्रथमेश कुमार ने बताया कि गोमतीनगर में 1090 चौराहे पर स्थित चटोरी गली की पार्किंग के लिए प्रतिवर्ष 20 लाख रुपये व रिवरफ्रंट स्थित बुद्ध विहार पार्किंग के लिए सालाना 15 लाख रुपये आरक्षित राशि रखी जाएगी। 1090 चौराहे पर पराग बूथ के पीछे स्थित पार्किंग को भी पीपीपी मोड पर चलाया जाएगा। इससे लोगों को व्यवस्थित पार्किंग की सुविधा मिलेगी और स्मारक समिति की आय भी बढ़ेगी।