फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान का छज्जा ढहने से पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान का छज्जा ढहने से पांच घायल
विज्ञापन



सुल्तानपुर। शहर के शाहगंज मोहल्ला स्थित धवन गली में शुक्रवार शाम एक मकान का छज्जा ढह गया। मलबे के चपेट में आने से एक मासूम बच्ची समेत पांच लोग घायल हो गए।


घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। ये हादसा बच्चों के पतंग लूटने के दौरान हुआ।


कोतवाली नगर क्षेत्र के शाहगंज स्थित धवन गली में अशोक अग्रहरि का मकान है। शुक्रवार शाम घर के दूसरे तल पर बच्चे खेल रहे थे। तभी एक पतंग कटी, जिसे पकड़ने के लिए घर के बच्चे दौड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन



तभी दूसरे तल के मकान का छज्जा ढह गया। इसके मलबे की चपेट में आने से अशोक की पुत्री खुशी (15), पुत्र रोहित (12), बहादुर की पुत्री करिश्मा (17), गयादीन की पत्नी पूनम (35) और दो वर्षीय अनन्या घायल हो गई।


घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां रोहित और खुशी की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें