फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठीवासियों को कुंभ स्नान कराएंगी स्मृति ईरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठीवासियों को कुंभ स्नान कराएंगी स्मृति ईरानी
विज्ञापन



गौरीगंज। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अब कुंभ के बहाने अमेठी में कांग्रेस के गढ़ में फिर सेंधमारी में जुट गई हैं। उन्होंने प्रयागराज के कुंभ में अमेठीवासियों के लिए स्नान की व्यवस्था की हैं।

भाजपा के मुताबिक अमेठी से पांच मार्च तक प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से बसेें जाएंगी। वे श्रद्धालुओं को स्नान कराने के बाद शाम को वापस अमेठी पहुंचाएंगी।
विज्ञापन


वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में अमेठी में बड़ी संख्या में वोट मिलने के बाद केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने इस बार सक्रियता और बढ़ा दी है। इन दिनों वे कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले राहुल की अमेठी में फिर सक्रिय हैं। ताजा बहाना प्रयागराज का कुंभ स्नान है।

इस बार वे अमेठीवासियों को अपने खर्चे पर कुंभ स्नान कराने का कार्यक्रम बनाया है। उत्थान सेवा समिति की जरिए उन्होंने अमेठी के श्रद्धालुओं को कुंभ ले जाने की पहल कर दी है।

कार्यक्रम के मुताबिक अमेठी के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 25 जनवरी से लेकर पांच मार्च तक प्रतिदिन दो बसेें सुबह प्रयागराज के कुंभ के लिए निकलेंगी। श्रद्धालुओं को स्नान कराने के बाद शाम को वे फिर वापस अमेठी आ जाएंगी।

सेवा समिति व केंद्रीय मंत्री की ओर से बस में सवार श्रद्धालुओं को रास्ते में भोजन भी कराया जाएगा। केंद्रीय मंत्री के निर्देश पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं को कुंभ ले जाने के लिए गांव-गांव संपर्क शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि कुंभ के प्रति लोगों की आस्था को देखते हुए केंद्रीय मंत्री ने पहल की है। स्नान के लिए श्रद्धालुओं का पंजीयन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें