फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से मासूम ने तोड़ा दम, डेंगू के पांच मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बुखार से मासूम ने तोड़ा दम, डेंगू के पांच मरीज मिले
विज्ञापन



सुल्तानपुर। जिले में बुखार का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जिला अस्पताल में बुधवार को बुखार से पीड़ित एक मासूम की मौत हो गई जबकि बालक समेत पांच लोग डेंगू पॉजीटिव पाए गए हैं। जिला अस्पताल के आपदा प्रबंधन वार्ड में डेंगू से पीड़ित मरीजों को भर्ती कराया गया है।


बल्दीराय थाना क्षेत्र के भटपुरवा गांव निवासी मोनू की चार वर्षीय बेटी आस्था दो दिन से बुखार से पीड़ित थी। परिवारीजन आस्था को लेकर बुधवार सुबह जिला अस्पताल पहुंचे थे। देर शाम उपचार के दौरान ही आस्था की मौत हो गई।
विज्ञापन



वहीं, फैजाबाद के तारुन थाना क्षेत्र के गड़ौली गांव निवासी संजय सिंह के 12 वर्षीय बेटे अंश को कई दिन से बुखार था। परिवारीजनों ने अंश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। बुधवार को जांच में अंश को डेंगू पॉजीटिव पाया गया।


जयसिंहपुर के बरौंसा निवासी धर्मेंद्र शर्मा (26) पुत्र राजमणि को परिवारीजन बुधवार को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच में वह भी डेंगू पॉजीटिव पाया गया। उसे आपदा प्रबंधन वार्ड में भर्ती कराया गया है।


धम्मौर थाना क्षेत्र के सरुवावां निवासी विनोद तिवारी (26) तीन दिन से बुखार से पीड़ित थे। मंगलवार को परिवारीजनों ने विनोद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। बुधवार को जांच रिपोर्ट में विनोद को डेंगू पीड़ित पाए जाने पर आपदा वार्ड में चिकित्सकों ने भर्ती किया है।


बल्दीराय क्षेत्र के विसावां निवासी जुगन प्रसाद की पुत्री आरती (17) दो दिन से बुखार से पीड़ित थी। परिवारीजन उसे लेकर बुधवार को जिला अस्पताल पहुंचे थे। जांच में आरती डेंगू से पीड़ित मिली।
विज्ञापन



वहीं, जयसिंहपुुर के चौरे गांव निवासी विद्योत्म (21) पुत्र आत्माराम परदेश में रहता है। विद्योत्म की बृहस्पतिवार को सगाई है। इसके चलते वह गांव आया है। दो दिन से उसे बुखार है। परिवारीजन विद्योत्म को लेकर बुधवार को अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि उसे डेंगू है। उसे भी आपदा प्रबंधन वार्ड में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें