फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खामियां मिलने पर डीएम ने लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
कटराबाजार (गोंडा)। जिलाधिकारी कैप्टन प्रभांशु श्रीवास्तव ने शुक्रवार को कटरा बाजार के सीएचसी, ब्लॉक कार्यालय, पशु चिकित्सालय, थाना, बैंक व आवश्यक खाद्य वस्तु निगम के गोदाम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खामियां मिलने पर कर्मियों को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही जल्द से जल्द खामियां दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान वे सर्वप्रथम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, वहां पर ओपीडी रजिस्टर, लेबर रूम सहित सभी कमरों का निरीक्षण किया। सीएचसी में आयुष्मान भारत की योजना में 13 हजार परिवारों की फीडिंग के सापेक्ष 909 परिवारों की फीडिंग पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि जल्द से जल्द फीडिंग पूरी कराएं। टूटी बेंच व बेड के रखे कबाड़ को नीलाम करने के लिए कहा। स्टोर रूम की चाभी मांगने पर अधीक्षक डॉ. विंध्याचल सिंह ने बताया कि फार्मासिस्ट राजेश सिंह छुट्टी पर हैं, चाभी उन्हीं के पास है। सीएचसी परिसर में खाली पड़ी भूमि पर पेड़ लगवाने के लिए आदेश दिया। निरीक्षण के दौरान ब्लॉक कार्यालय में उपस्थिति पंजिका, जीपीएफ पास बुक व सेवा पुस्तिका को बारीकी से देखा।
ब्लॉक परिसर में बने मॉडल शौचालय की चाभी उपलब्ध न होने पर नाराजगी जताई। कहा कि इस पर इज्जत घर नहीं लिखा है। इस पर बीडीओ अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने कहा कि लिखवा देंगे, पहले का बना है। बीडीओ को निर्देश दिया कि परिसर में पौधरोपण, पेंशन को सत्यापन कराकर जिला मुख्यालय भेजा जाय व शौचालय के लक्ष्य को तत्काल पूरा किया जाय। पशु चिकित्सालय के पीछे गंदगी देख भड़क उठे कहा कि स्वच्छता अभियान आपके लिए लागू नहीं होता है। उसको तत्काल साफ करवाने के लिए कहा। डॉ. डीके चौधरी से कहा कि जहां रहो कुछ अच्छा करके अपनी छाप छोड़ो कि जाने के बाद लोग याद करें। निरीक्षण के दौरान खाद्य व आवश्यक वस्तु निगम में पूर्ति निरीक्षक राम नारायन वर्मा, गोदाम प्रभारी ओम प्रकाश व कोटेदारों को नसीहत देते हुए कहा कि वे लोग पूरी ईमानदारी से काम करें। खाद्यान्न घोटाला में लगे कलंक को धो डालिए। पूर्ति निरीक्षक से कहा कि बोरी में लगने वाले मार्का में कोड की व्यवस्था करिये, जिससे कालाबाजारी पर अंकुश लगाया जा सके। इसके अलावा गोदाम में तौल व स्टाक को भी देखा। तौल कराने पर अनाज बोरे में कम निकला।
विज्ञापन

कटरा बाजार पुलिस पर नागरिक उत्पीड़न, फर्जी मुकदमा लिखने तथा शिकायत करने वाले को ही चालान करने की शिकायत पाई। डीएम ने थाने के बंदी गृह में बंद दो लोगों से जानकारी लेते हुए कहा कि कब आए, किस मामले में आए। रवानगी रजिस्टर को देखा व समाधान रजिस्टर को देखकर कहा कि इसमें शिकाय कर्ता का मोबाइल नंबर क्यों नहीं है। आगे से मोबाइल नंबर डालने के लिए आदेश दिया। शिव कुमार मिश्र ने डीएम से इलाहाबाद बैंक शाखा कटरा बाजार के प्रबंधक से केसीसी में अवैध वसूली की शिकायत की, जिसको जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए बैंक पहुँच कर प्रबंधक से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें