फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले दौर में आगरा, मेरठ, बरेली व सहारनुपर

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अयोध्या के श्री शिक्षण प्रशिक्षण परमहंस महाविद्यालय के मैदान में आयोजित भारत सुपर लीग वॉलीबाल प्रतियोगिता में आगरा, बरेली, मेरठ व सहारनपुर ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन अयोध्या नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय व पूर्व राज्यसभा सदस्य विनय कटियार ने फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन

वॉलीबाल प्रतियोगिता के पहले दिन कई मुकाबले खेले गए। पहला मैच आगरा व मुरादाबाद के बीच खेला गया, जिसमें आगरा ने मुरादाबाद को 26-28, 25-19, व 26-24 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। दूसरे मैच में बरेली ने फैजाबाद की टीम को 25-18 व 25-22 से हराया। मेरठ ने इलाहाबाद को 25-13, 25-16 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। जबकि सहारनपुर ने अलीगढ़ को 25-16, 25-17 से हराकर जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के संयोजक जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष घनश्याम दास ने बताया कि भारत सुपर लीग में अयोध्या सहित विभिन्न जिलों की 11 टीमें खेल रही हैं। प्रतियोगिता का समापन 27 जून को होगा। मैच में राष्ट्रीय स्तर के रेफरी बुलाए गए हैं, जिनमें सीपी सिंह, दिनेश सिंह, सीएम यादव, भीम सिंह, सुनील राय, राजेंद्र यादव आदि शामिल हैं। इस मौके पर हंबीर सिंह, जिला वॉलीबाल संघ के सचिव भरतलाल गुप्ता, महफूज भाई, मनोज पांडेय, राममनोज शरण, धीरज द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें