फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद के घर के सामने बने 48 साल पुराना स्कूल ढहाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के पैतृक गांव विश्रोहरपुर स्थित उनके घर के सामने बने 48 वर्ष पुराने स्कूल को पांच दिन पहले चुपके से ढहा दिया गया। स्कूल ढहाए जाने के मामले को लेकर दायर की गई जनहित याचिका पर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अख्तियार किया है और डीएम से दो दिन के भीतर पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है। हाईकोर्ट के रुख को देखते हुए डीएम ने तीन सदस्यीय समिति का गठन कर मामले की जांच के आदेश दिए हैं। समिति के सदस्यों ने शुक्रवार को गांव पहुंचकर मामले की छानबीन की।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र का विश्रोहरपुर गांव कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का पैतृक गांव है। सांसद के घर के ठीक सामने सरकारी स्कूल बना हुआ था। 48 साल पहले बनाए गए इस स्कूल को जर्जर बताते हुए पांच दिन पहले चुपके से ढहा दिया गया। स्कूल ढहाए जाने के मामले को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई थी। इस याचिका पर हाईकोर्ट ने गंभीर रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी से दो दिन के भीतर पूरी रिपोर्ट तलब की है। कोर्ट के रुख को देखते हुए डीएम ने इसकी जांच के लिए तरबगंज उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता दिनेश कुमार कुरील की तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। शुक्रवार को समिति के सदस्यों ने गांव पहुंचकर मामले की जांच की। तरबगंज एसडीएम सौरभ भट्ट ने बताया कि जांच रिपोर्ट डीएम को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें