फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी विदा नहीं हुई तो फांसी लगाने पेड़ पर चढ़ा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी विदा नहीं हुई तो फांसी लगाने पेड़ पर चढ़ा युवक
विज्ञापन



डीह (रायबरेली)। नाराज पत्नी को विदा कराने आए एक युवक ने पेड़ पर चढ़कर फांसी लगाने का प्रयास किया। काफी देर तक चले नाटक के बाद किसी तरह उसे समझा-बुझाकर नीेचे उतारा गया। मामला सलोन कोतवाली के पुलिस चौकी सूची के भटनोसा गांव का है।


ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के वंशपुर गांव निवासी शिवकरन की पत्नी किसी बात पर नाराज होकर अपने मायके भटनोसा आ गई थी। शुक्रवार को शिवकरन अपनी पत्नी को विदा कराने के लिए पहुंचा।
विज्ञापन



काफी प्रयास के बाद भी पत्नी उसके साथ जाने को राजी नहीं हुई तो वह रस्सी लेकर गांव के पास महुआ के पेड़ पर चढ़ गया और गले में रस्सी बांधकर कहने लगा कि पत्नी साथ नहीं जाएगी तो जान दे दूंगा...।
विज्ञापन



देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। डायल-100 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। काफी देर तक उसे समझाया-बुझाया गया तो वह पेड़ से नीचे उतरा। सूची चौकी प्रभारी उमा अग्रवाल ने बताया की शिवकरन को सकुशल पेड़ से उतार कर उसे हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें