फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सभासद व पत्नी जहरखुरानी के शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मोहल्ला जोशियापुरा के भाजपा सभासद अखिलेंद्र श्रीवास्तव गप्पू व उनकी पत्नी हरिद्वार से लौटते समय लखीमपुर के निकट जहरखुरानी का शिकार हो गए। सभासद को गंभीर हालत में जीआरपी ने लखीमपुर में भर्ती कराया है। उनकी पत्नी बेहोशी की हालत में बहराइच रेलवे स्टेशन में ट्रेन के कोच में मिलीं हैं। परिवारीजन लखीमपुर के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन


नगर पालिका क्षेत्र बहराइच के मोहल्ला जोशियापुरा के भाजपा सभासद अखिलेंद्र श्रीवास्तव गप्पू हैं। वे चार दिन पूर्व पत्नी उमा श्रीवास्तव के साथ हरिद्वार गए थे। लौट समय लखीमपुर में किसी रिश्तेदारी में ठहरने के बाद बुधवार को सभी मैलानी से बहराइच आने वाली ट्रेन में सवार हो गए।

ट्रेन में उनको जहरखुरानों ने शिकार बना लिया। बेहोशी की हालत में तिकुनिया रेलवे स्टेशन के पास सभासद अखिलेंद्र मिले, जिनको जीआरपी ने जिला अस्पताल लखीमपुर में भर्ती कराया है। उनकी पत्नी बहराइच रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के कोच में बेहोश मिली हैं।
विज्ञापन


कुछ लोगों द्वारा पहचाने जाने के बाद परिवार के लोगों को सूचित किया गया। इसके बाद उनका इलाज शुरू हो सका। उधर, परिवारीजन लखीमपुर के लिए भी रवाना हो गए हैं। जीआरपी एसओ ओमप्रकाश ने बताया कि महिला को परिवारीजन ले गए हैं। मैलानी से लखीमपुर के बीच घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें