फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभद्रता के विरोध में कर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मसकनवा (गोंडा)। प्रदेश के आजमगढ़ जिले के मोहम्मदपुर ब्लॉक में एक प्रशासनिक अधिकारी की ओर से खंड विकास अधिकारी से अभद्रता करने के विरोध में गुरुवार को विकास खंड छपिया के ब्लॉक कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर ब्लॉक परिसर में दो दिवसीय कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारी आरोपी प्रशासनिक अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की मांग पर अड़े हैं। कर्मचारियों ने शुक्रवार को भी पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी छपिया सर्वेश कुमार के नेतृत्व में ब्लॉक के कर्मचारी ब्लॉक मुख्यालय पर एकत्र हुए। इसके बाद कर्मचारियों ने आरोपी प्रशासनिक अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। बीडीओ ने बताया कि प्रादेशिक विकास सेवा संगठन उत्तर प्रदेश लखनऊ के आह्वान पर पांच और छह अप्रैल को पूर्ण कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। गुरुवार को कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को भी कार्य बहिष्कार और विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में एडीओ पंचायत कनिकराम वर्मा, राहुल पांडेय, विजयशंकर दुबे, शिवेंद्र त्रिपाठी, रवि जायसवाल, राम प्रकाश, वंशदेव, सैयद अहमद, राजेश, विवेक यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें