फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम से कुचलकर युवक की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसीएम से कुचलकर युवक की जान गई
विज्ञापन


सीतापुर। इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हाई-वे पर तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक को रौंद दिया। इससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने वाहन कब्जे में ले लिया है।

रामकोट थाना क्षेत्र के ग्राम शिवपुरी एमीपुर ग्रंट निवासी परमेश्वर (27) बुधवार को बाइक से कहीं जा रहा था। इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के हेमपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही परमेश्वर सड़क पर गिरा तो डीसीएम ने उसे रौंद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा देख लोग दौड़े तो चालक डीसीएम मौके पर ही छोड़कर भाग गया। गंभीर रूप से घायल परमेश्वर को सिपाही राकेश सिंह लेकर जिला अस्पताल भागा। मगर रास्ते में ही परमेश्वर ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने डीसीएम कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें