फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे से बढ़ाई सिहरन, ठंड से लोगों को हाल बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो से 14 घंटे तक लेट रहीं रेलगाड़ियां
विज्ञापन

गोंडा। जिले में दिनों-दिन लुढ़क रहे पारे ने गलन बढ़ा दी है। भीषण ठंड के चलते आम लोगों का जनजीवन लड़खड़ा गया है। दोपहर तक छाए भीषण कोहरे ने ट्रेनों व बसों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है जिससे कई बसें व ट्रेनें दो से 14 घंटे तक लेट रही।

जिले में ठंड ने विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। ठंड का आलम यह है कि चौराहों पर ठिठुर रहे हर किसी की नजर अलाव ढूंढ रही है लेकिन नगर पालिका की तरफ से जलवाए जा रहे अलाव नाकाफी साबित हो रहे है। भीषण कोहरे के चलते गुरुवार की दोपहर तक सड़कें सूनी रहीं।
विज्ञापन


शाम करीब चार बजे के बाद ही पुन: कोहरा घना होता गया और गलन बढ़ती चली गई। लोग जहां तहां ठिठुरते नजर आए। जिला अस्पताल परिसर में जल रहे अलाव को तीमारदारों के अलावा जानवरों ने भी घेर रखा था। कोहरे के चलते यातायात व्यवस्था ठप हो गई है। ट्रेन एवं बसें कई घंटे लेट चल रही है।

वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक एएन मिश्र ने बताया कि न्यू जलपाई गुड़ी 14 घंटे जननायक एक्सप्रेस 14 घंटा, मथुरा-छपरा 9 घंटा, जननायक पांच घंटा, कुर्ला-गोरखपुर 4 घंटा, हिसार से गोरखपुर एक्सप्रेस 6 घंटा, काठगोदाम 3 तीन घंटा विलंब से रही। इसके अलावा रोडवेज बसें भी लेटलतीफी की शिकार रहीं। इसके चलते उनकी प्रतीक्षा कर रहे यात्री स्टेशनों व रोडवेज बस अड्डों पर ठिठुरते हुए परेशान रहे।
विज्ञापन


दो जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल
गोंडा। भीषण ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी ने दो जनवरी तक कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालयों को बंद करने का आदेश दिया है। डीएम ने सभी परिषदीय स्कूलों, मान्यता प्राप्त व शासकीय व अशासकीय स्कूूूलों के कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। आदेश में कहा गया है कि शिक्षक विद्यालय में उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें