फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के 15 नामांकन रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार को खत्म हुई। बुधवार को कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्रों की जांच गहमागहमी के बीच हुई। इस दौरान सभी दलों के प्रत्याशी समर्थक भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने नामांकन पत्रों की जांच कर प्रत्याशियों को कमियों के प्रति अवगत कराया। इस दौरान अध्यक्ष पद के 15 प्रत्याशियों के नामांकन रद्द कर दिए गए। इनमें अधिकांश वह नामांकन रद्द हुए जिन्होंने कई प्रतियों में नामांकन दाखिल किया था। वहीं नानपारा में एक सभासद प्रत्याशी का भी नामांकन रद्द कर दिया गया। हालांकि देर रात तक नामांकन पत्रों की जांच जारी रही। गुरुवार को सभी परिणाम सामने आएंगे।
विज्ञापन

निकाय चुनाव के लिए जनपद में होने वाले दूसरे चरण के तहत एक नवंबर से नामांकन का दौर शुरू हुआ था। नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को समाप्त हो गई। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच शुरू की गई है। कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन स्थल पर गहमागहमी के बीच अध्यक्ष और सभासद उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच की गई। नगरपालिका बहराइच के अध्यक्ष पद के लिए सपा प्रत्याशी प्रवृत्ति जोशी के चार सेट में तीन सेट खारिज कर दिए गए। वहीं कांग्रेस की अल्का महफूज के तीन सेट में दो सेट खारिज हो गए। इसी तरह निवर्तमान चेयरमैन हाजी रेहान खां की पत्नी रुबीना रेहान, बसपा की मोहसिना, आम आदमी पार्टी की संतोष कुमारी रस्तोगी और भाजपा की ममता गुप्ता के दो-दो सेट में एक-एक सेट खारिज कर दिए गए। जरवल में सपा के शकील राइनी, कांग्रेस की तस्लीम बानो, निर्दलीय शमीम अली, मनीष कुमार और वसीमुन निशां ने दो सेट में नामांकन दाखिल किए थे। इनके भी एक-एक सेट खारिज कर दिए गए। नानपारा के वार्ड नंबर 23 मिरियासी टोला से कांग्रेस की सभासद प्रत्याशी गुड्डी का भी एक सेट नामांकन खारिज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें