फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी मैराथन में अभिषेक व अनुराधा ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह की शृंखला में रविवार को श्याम महिला कल्याण समिति के तत्वावधान में मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। दौड़ में सभी आयु वर्ग के लोगों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

मिनी मैराथन को मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अनुपमा जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जबकि विजय जुलूस को विशिष्ट अतिथि जिला धिकारी अजयदीप सिंह ने भी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन दौड़ अग्रसेन चौक से प्रारंभ होकर छावनी, पीपल तिराहा होते हुये वापस अग्रसेन चौक पर आकर समाप्त हुआ। अग्रवाल सभा के मीडिया प्रभारी संदीप मित्तल ने बताया कि मैराथन दौड़ को चार वर्गों में बांटा गया था। जिसमें 15 से 25 पुरुष आयु वर्ग में अभिषेक जालान व महिला में अनुराधा सोमानी ने प्रथम, 26 से 35 पुरुष आयु वर्ग में पीयूष मलानी व महिला वर्ग में मोनिका महेश्वरी ने प्रथम, 36 से 45 वर्ग पुरुष में राकेश तुलस्यान व महिला में करुणा केडिया ने प्रथम, 46 से 55 आयु वर्ग पुरुष में डॉ. एसके वर्मा व महिला में पूनम अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मीडिया प्रभारी ने बताया कि इसके अलावा छोटे बच्चों की साइकिल रेस में सौभाग्य मांगलिक ने प्रथम, शिवानी बंका ने द्वितीय, आकाश महेश्वरी ने तृतीय और युवा वर्ग की साइकिल रेस में सत्यम जालान ने प्रथम, आदेश्वरी गोयल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम गुप्ता ने किया। इस मौके पर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, भाजपा अध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, आलोक अग्रवाल, कृष्ण गोपाल तायल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें