फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने बढ़ती बिजली कटौती को लेकर अफसरों के कसे पेंच

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। विकास भवन सभागार में रविवार को बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने बदहाल हो रही जिले की विद्युत व्यवस्था और कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। राज्यमंत्री ने अफसरों को सुधरने की नसीहत देते हुए कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के साथ कोई भी समझौता नहीं किए जाने की बात कही।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल ने रविवार को विकास भवन में जिलाधिकारी अजयदीप सिंह और पुलिस अधीक्षक सुनील सक्सेना समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी शामिल हुए। राज्यमंत्री के सामने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ नगर कोतवाल द्वारा अभद्रता किए जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्यमंत्री ने कार्यशैली में सुधार लाने की चेतावनी दी। बैठक में राज्यमंत्री ने पुलिस अधीक्षक को कानून व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए। वहीं अधीक्षण अभियंता पावर कार्पोरेशन और अधिशासी अभियंता के साथ बिजली कटौती की स्थिति को एक सप्ताह में पटरी पर लाने की हिदायत दी। बैठक में एडीएम संतोष कुमार राय, उपजिलाधिकारी सदर गौरांग राठी, एसपी सिटी कमलेश दीक्षित, ग्रामीण रवींद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें