फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी कंपनी के कर्मचारी को पोल पर चढ़ाया, करंट से झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर के डीएम आवास के निकट भूमिगत विद्युत लाइन डालने का कार्य चल रहा है। कार्य कर रहा निजी कंपनी का एक कर्मचारी आपूर्ति दुरुस्त करने के लिए पोल पर चढ़ा, तभी सप्लाई शुरू हो गई। चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलसकर गया। कर्मचारी को जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया। इस मामले में एक्सईएन ने खुद जांच शुरू कर दी है। उधर अवर अभियंता पर कर्मचारी को पोल पर चढ़ाने का आरोप लग रहा है। हालांकि एक्सईएन इस मामले से इन्कार कर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के कलेक्ट्रेट परिसर में सिविल लाइंस पावर हाउस स्थित है। पावर हाउस के ठीक सामने डीएम आवास के निकट भूमिगत विद्युत लाइन डालने का कार्य हो रहा है। कार्य के दौरान पास में स्थित विद्युत पोल में शनिवार शाम को कुछ खराबी आ गई। इसको देखते हुए भूमिगत केबिल डालने का कार्य करा रही एक निजी कंपनी के मध्य प्रदेश निवासी कर्मचारी विनय कुमार को कुछ लोगों ने पोल पर चढ़ाकर फ्यूज जोड़ने को कहा। जब वह फ्यूज जोड़ रहा था, तभी विद्युत सप्लाई शुरू हो गई। करंट की चपेट में आकर विनय झुलस गया। किसी तरह उसे नीचे उतारा गया। जिला अस्पताल में विनय भर्ती है। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने अवर अभियंता संतोष कुमार पर कर्मचारी को पोल पर चढ़कर तार ठीक कराने का आरोप लगाया है। इस मामले में अधिशासी अभियंता टीआर श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। अवर अभियंता संतोष कुमार को बुलाया गया था, लेकिन उन्होंने कर्मचारी को पोल पर चढ़ाने की बात से इन्कार किया है। पता चला है कि भूमिगत विद्युत केबिल का काम कर रही संस्था के कुछ लोगों ने कर्मचारी को पोल पर चढ़ाया था। घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे। दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें