फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश का 70वां गणतंत्र दिवस आज, राज्यपाल व मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं ने दी बधाई

Sat, 26 Jan 2019 07:17 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री .योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत तमाम मंत्रियों व विभिन्न दलों के नेताओं ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। राज्यपाल ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश के संविधान ने विभिन्न राज्य, भाषाएं, धर्म, जाति, खानपान व वेशभूषा जैसी विविधताओं से परिपूर्ण इस विशाल देश को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य किया।
विज्ञापन


उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि आदर्श समाज के निर्माण के लिए सभी लोग जन-कल्याण के कार्यक्रमों में सहयोग करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि  गणतंत्र दिवस हमें आत्मचिंतन करने और महान देशभक्तों के सपनों एवं लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रतिबद्ध होने की प्रेरणा देता है।

विधान परिषद के सभापति रमेश यादव, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, उप मुख्यमंत्री द्वय, केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा समेत सभी मंत्रियों ने भी जनता को बधाई दी है। बसपा सुप्रीमो मायावती सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर समेत अन्य दलों के प्रमुख नेताओं ने भी जनता को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल आज देंगे जनता के नाम संदेश
गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल का जनता के नाम संदेश का प्रसारण दूरदर्शन पर शनिवार को सुबह 8.30 बजे और आकाशवाणी पर रात्रि 8.00 बजे प्रसारित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें