फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : 7000 उपभोक्ताओं की काट दी बिजली, एक हजार रुपये का बकाया था बिल

Wed, 11 Jan 2023 03:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

बिजली बिल जमा न होने पर करीब 7000 उपभोक्ताओं की बिजली काट दी गई। इससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में स्मार्ट मीटर से बिजली जलाने वाले करीब सात हजार उपभोक्ताओं की मंगलवार को ऑनलाइन बिजली काट दी गई। इन्होंने दिसंबर केे एक-एक हजार रुपये के बिल का भुगतान नहीं किया था। उपभोक्ताओं को इसका पता तब चला, जब वे घर में बिजली न आने की शिकायत दर्ज कराने उपकेंद्र पहुंचे।

विज्ञापन


उधर, बकायेदारों की भीड़ बिल जमा करने पहुंची तो सिस्टम फेल हो जाने से परेशानी झेलनी पड़ी। ठाकुरगंज के राधा ग्राम बिलिंग केंद्र पर शाम 7:30 बजे बिल न जमा होने के विरोध में उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। ठाकुरगंज में एक साथ 2800 बकायेदारों के घर, दुकानों की बत्ती गुल हो गई थी। 1400 बकायेदार सेस खंड-दो के थे।

ठाकुरगंज के उपभोक्ताओं ने बताया कि अधिकतर लोगों के स्मार्ट मीटर से बिजली सुबह 11 से दोपहर 12 बजे के बीच काटी गई। इसकी जानकारी दोपहर दो बजे के आसपास हो सकी, जब बकाया बिल की रकम का मेसेज उनके मोबाइल पर पहुंचा। क्षेत्र में अधिकतर लोगों के रात तक बिल जमा नहीं हो सके। ऐसे में कड़ाके की ठंड हीटर के बिना गुजारनी पड़ी। उधर, अभियंताओं ने बताया कि प्रबंधन ने मंगलवार सुबह बकायेदारों की बत्ती काटने की सूची जारी की थी। इसमें एक-एक लाख रुपये के बकायेदार भी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें