फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडेड स्कूलों में जल्द 7000 भर्ती, यहां देखें

Fri, 21 Nov 2014 03:17 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद के सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक व प्रवक्ता के करीब 7,000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन


इसके लिए लिखित परीक्षाएं जनवरी से शुरू कराकर फरवरी में पूरी करा ली जाएंगी और जल्द ही रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

सचिव उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड जितेंद्र कुमार ने इस संबंध में मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों को पत्र भेजते हुए जल्द ही परीक्षा केंद्र निर्धारित कराते हुए सूचना देने को कहा है।

सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक व प्रवक्ता पदों पर भर्ती करने का अधिकार उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के पास है।
विज्ञापन

विज्ञापन

2013 में विज्ञापन निकालते हुए लिया था आवेदन

बोर्ड ने प्रवक्ता के 1,117 व प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों के 6,028 पदों के लिए वर्ष 2013 में विज्ञापन निकालते हुए आवेदन लिया था।

आवेदन की प्रक्रिया पूरी होते ही यह मामला हाईकोर्ट में फंस गया था। बोर्ड ने हाईकोर्ट से स्थिति साफ करा ली है। इसलिए बोर्ड जल्द ही भर्ती प्रक्रिया पूरी कर लेना चाहता है।

बोर्ड ने 11 मंडलों में शिक्षक भर्ती परीक्षा कराने का निर्णय किया है। परीक्षाएं 11 जनवरी 2015, 18 जनवरी, 25 जनवरी, 1 फरवरी व 8 फरवरी को आयोजित की जाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें