फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में स्वास्थ्य विभाग में 70 वरिष्ठ डॉक्टरों के तबादले, देखें-पूरी लिस्ट

Thu, 10 Aug 2017 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजााला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी सरकार ने बृहस्पतिवार को 70 वरिष्ठ डॉक्टरों के तबादले कर दिए। इनमें कई अस्पतालों के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक भी शामिल हैं। डॉ. अशोक कुमार सिंह सिविल अस्पताल लखनऊ में नए सीएमएस बनाए गए हैं। डॉ. संजीव कुमार को डॉ. राम मनोहर लोहिया संयुक्त चिकित्सालय लखनऊ का मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन


इसी प्रकार डॉ. सुरेश कुमार चौहान को लोकबंधु राज नारायण संयुक्त चिकित्सालय लखनऊ का नया सीएमएस बनाया गया है। सिविल अस्पताल लखनऊ में तैनात श्रीकान्त पांडेय को महानिदेशालय में संयुक्त निदेशक बनाया गया है। सिविल अस्पताल में ही तैनात डॉ. उमेश कुमार सोनकर भी महानिदेशालय में संयुक्त निदेशक बनाए गए हैं।

बलरामपुर अस्पताल लखनऊ के निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक डॉ. ईयू सिद्दीकी को महानिदेशालय में निदेशक राष्ट्रीय कार्यक्रम बनाया गया है। डॉ. शिव कुमार को अलीगढ़ का नगर स्वास्थ्य अधिकारी बनाया गया है। सरकार ने सभी डॉक्टरों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर जॉइन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखें-पूरी लिस्ट




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें