हज के लिए बीते तीन साल से लगातार आवेदन करने वाले और 70 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों को लाटरी में शामिल नहीं होना पड़ेगा। इन्हें हज यात्रा के लिए सीधे चयनित किया जाएगा।
हज के लिए 14 जनवरी से आवेदन शुरू होंगे। चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से चार अगस्त 2016 को हज यात्रियों की रवानगी होगी।
हज कमेटी ऑफ इंडिया ने रविवार को हज- 2016 का एक्शन प्लान जारी कर आवेदन करने की अंतिम तिथि आठ फरवरी तय की है।
विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा एक जनवरी को होगी। हज कमेटी ने कुर्रा (लाटरी) के लिए 15 मार्च से 23 मार्च की तारीख तय की है। देश भर की राज्य हज कमेटियां अपनी सहूलियत केमुताबिक अलग-अलग तिथि पर कुर्रा का आयोजन करेंगी।