फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: देर रात सात पीसीएस अफसरों के तबादले, चार आईपीएस अफसरों की तैनाती में भी फेरबदल

Mon, 30 Aug 2021 07:08 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी में सात पीसीएफ अफसरों व चार आईपीएस अफसरों की तैनाती में फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सरकार ने आधी रात बाद  सात पीसीएस अधिकारियों को नई तैनाती दी। इसके अलावा, चार आईपीएस अफसरों की तैनाती में भी फेरबदल हुआ है।

विज्ञापन


अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी गोरखपुर विकास प्राधिकरण (गीडा) के रिक्त पद पर आजमगढ़ के अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गुरुप्रसाद की तैनाती की गई है।

चीनी मिल संघ में प्रधान प्रबंधक आजाद भगत सिंह को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आजमगढ़ के पद पर तैनात किया गया है। कासगंज में उप जिलाधिकारी ललित कुमार को पदोन्नति देते हुए प्रधान प्रबंधक चीनी मिल संघ के पद पर तैनाती दी गई है।

सचिव गोरखपुर विकास प्राधिकरण राम सिंह गौतम को हटाकर चीनी मिल संघ में ज्वाइंट एमडी बनाया गया है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मिर्जापुर के पद पर तैनात उदय प्रताप सिंह को हटाकर गोरखपुर विकास प्राधिकरण के सचिव पद पर तैनाती दी गई है।
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा में ओएसडी के पद पर तैनात शिव प्रताप शुक्ला को पदोन्नति देकर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मिर्जापुर के पद पर तैनाती दी गई है। बदायूं में उप जिलाधिकारी राधेश्याम सिंह को पदोन्नति देकर गोरखपुर में अपर नगर आयुक्त बनाया गया है।

विज्ञापन

इन आईपीएस अफसरों को यहां दी गई तैनाती

वहीं, आईपीएस बृजेश सिंह को पुलिस अधीक्षक (क्षेत्रीय) अभिसूचना, लखनऊ बनाया गया है। वह अभी तक पुलिस अधीक्षक यूपी 112 में तैनात थे।

आईपीएस नागेश्वर सिंह पुलिस अधीक्षक (क्षेत्रीय) अभिसूचना, लखनऊ के पद पर थे उन्हें अब पुलिस अधीक्षक, पी टी एस, उन्नाव के पद पर भेजा गया है।

आईपीएस डॉ. अजय पाल पुलिस अधीक्षक पी टी एस, उन्नाव के पद पर तैनात थे। उन्हें पुलिस अधीक्षक यूपी 112 लखनऊ के पद पर भेजा गया है।

आईपीएस कैलाश सिंह को पुलिस अधीक्षक (क्षेत्रीय) अभिसूचना, आगरा के पद पर भेजा गया है। वह अभी तक पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण मुख्यालय लखनऊ में तैनात थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें