फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

69000 शिक्षक भर्ती: शिक्षा निदेशालय पर अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन, भर्ती कार्यक्रम जारी करने की मांग की

Tue, 20 Aug 2024 02:46 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने लखनऊ में बेसिक शिक्षा निदेशालय के सामने प्रदर्शन किया और अपनी कई मांगें रखीं। वहीं, मामले में सरकार ने भी अपना मत स्पष्ट कर दिया है।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते अभ्यर्थी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को बेसिक शिक्षा निदेशालय के सामने प्रदर्शन किया और भर्ती को लेकर नया कार्यक्रम जारी करने की मांग की। अभ्यर्थियों ने कहा कि जब हाईकोर्ट ने ही पहले जारी की गई सूची रद्द कर दी है तो भर्ती का नया कार्यक्रम जारी किया जाना चाहिए।

विज्ञापन


हाईकोर्ट ने माना है... आरक्षण घोटाला है... अभ्यर्थी ऐसे नारे लगा रहे थे। बता दें शिक्षक भर्ती में हाईकोर्ट ने आरक्षण नियमों का पालन न किए जाने को लेकर भर्ती के लिए पहले जारी की गई सभी सूचियों को रद्द कर दिया और सरकार को तीन महीने में नई सूची जारी करने का निर्देश दिया।

ये भी पढ़ें - सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर ताजा अपडेट, डाउनलोड करें एडमिट कार्ड; देखें कहां है आपका सेंटर
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रक्षाबंधन पर सपा का महिलाओं पर बड़ा दांव, अखिलेश यादव ने समाजवादी सबला-सुरक्षा वाहिनी का किया गठन
विज्ञापन


इस मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अफसरों के साथ बैठक की। उन्होंने अफसरों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिक्षकों की भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट के पर्यवेक्षण और इलाहाबाद की लखनऊ बेंच के निर्णय के अनुसार ही भर्ती की कार्रवाई पूरी की जाए।

मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों से यह भी कहा कि सरकार का स्पष्ट मत है कि संविधान में दी गई आरक्षण सुविधा का लाभ आरक्षित श्रेणी के सभी पात्र अभ्यर्थियों को मिलना चाहिए साथ ही किसी भी अभ्यर्थी के साथ अन्याय भी नहीं होना चाहिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें