फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल भर्ती: उत्तर कुंजी पर 69 हजार आपत्तियां, लगभग प्रत्येक प्रश्न के उत्तर पर जताई गई आपत्ति

Thu, 12 Jan 2023 11:01 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

लेखपाल भर्ती के लिए 31 जुलाई 2022 को हुई परीक्षा में दो लाख 12 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे। आपत्तियां मांगे जाने पर करीब हर प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति भेजी गई है।
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित राजस्व लेखपाल भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी पर करीब 69 हजार आपत्तियां आई हैं। अब इनके निस्तारण के बाद भी इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में दायर याचिकाओं का निस्तारण आयोग के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।

विज्ञापन


लेखपाल के 8085 पदों के लिए 31 जुलाई 2022 को हुई परीक्षा में 2.47 लाख अभ्यर्थियों में से 2,12,863 मौजूद रहे। एक अगस्त को आयोग ने उत्तर कुंजी जारी कर आपत्तियां मांगी थीं, जिसके बाद 100 प्रश्नों में से लगभग सभी प्रश्नों के उत्तर पर 69 हजार आपत्तियां आईं। इस पर तीन प्रश्न का उत्तर गलत मानते हुए आयोग ने फिर अंतिम कुंजी जारी की। इससे असंतुष्ट होकर अभ्यर्थी हाईकोर्ट चले गए। अब सभी याचिकाओं का निस्तारण होने के बाद ही आयोग अंतिम परिणाम जारी करेगा।

इसके अलावा कुछ दिव्यांग अभ्यर्थियों ने आरक्षण के निर्धारण को लेकर हाईकोर्ट में चुनौती दी है। उनका तर्क है कि आयोग ने सभी श्रेणी के दिव्यांगों का एक मुश्त आरक्षण निर्धारित किया है जबकि नेत्रहीन, मूक बधिर, विकलांग का अलग-अलग होना चाहिए। 
विज्ञापन


प्रति आपत्ति 100 रुपये शुल्क लेगा आयोग
भविष्य में होने वाली सभी परीक्षाओं के लिए आयोग उत्तर कुंजी पर प्रति आपत्ति 100 रुपये शुल्क लेगा। इससे पहले आपत्तियां निशुल्क दायर की जाती थीं। आयोग का मानना है कि निशुल्क होने से अभ्यर्थी प्रत्येक प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति दर्ज कराते थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें