फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

69,000 सहायक अध्यापक भर्ती : आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों की चयन सूची आज जारी होगी,  छह को वितरित होंगे नियुक्ति पत्र

Sun, 02 Jan 2022 07:04 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

अभ्यर्थियों की चयन सूची तीन जनवरी को जारी की जाएगी। चार और पांच जनवरी को जिलों में काउंसलिंग की जाएगी। छह जनवरी को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। करीब छह हजार अभ्यर्थियों चयन का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेसिक शिक्षा परिषद में 69,000 सहायक अध्यापक भर्ती में आरक्षण विसंगति दूर करने के बाद आरक्षित वर्ग के चयनित अभ्यर्थियों की चयन सूची सोमवार को जारी की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को छह जनवरी को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।

विज्ञापन


69,000 सहायक अध्यापक भर्ती में आरक्षण विसंगित के कारण अनुसूचित जाति और ओबीसी के अभ्यर्थी चयन से वंचित रह गए थे। अभ्यर्थियों के आंदोलन के बाद सरकार ने विसंगति को दूर करते हुए अभ्यर्थियों को चयन का मौका देने का निर्णय किया है। अभ्यर्थियों की चयन सूची तीन जनवरी को जारी की जाएगी। चार और पांच जनवरी को जिलों में काउंसलिंग की जाएगी। छह जनवरी को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। करीब छह हजार अभ्यर्थियों चयन का मौका मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें