फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बीते 24 घंटे में प्रदेश में 6725 नए कोरोना संक्रमित मिले, 238 लोगों की मौत

Fri, 21 May 2021 12:25 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी आती जा रही है। यह ट्रेंड लगातार जारी है। प्रदेश के बीते 24 घंटों के कोरोना के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में बृहस्पतिवार को 6725 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि 13590 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। प्रदेश में एक दिन में सबसे ज्यादा नए मरीज 24 अप्रैल को मिले थे। इस दिन प्रदेश में 38055 मरीज मिले थे। इसके करीब 26 दिन बाद यह संख्या घटकर 6725 हो गई है। इस तरह एक दिन में नए मरीजों की संख्या को देखा जाए तो 31330 कम हो गई है। 

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में 1,16,434 एक्टिव मरीज हैं। ये 30 अप्रैल को प्रदेश में एक्टिव मरीजों की अधिकतम संख्या से 62.5 प्रतिशत कम है। प्रदेश में अब तक मिले 16,51,530 संक्रमित मरीजों में से 15,16,508 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। इस तरह प्रदेश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 91.8 फीसदी हो गई है। बृहस्पतिवार को 238 की मरीजों की मौतों को मिलाकर अब तक कुल 18588  मौतें हुई हैं। उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटे में केस पॉजिटिविटी रेट 2.4 रही। जबकि कोरोना के पीक के समय पॉजिटिविटी रेट 19.1 फीसदी थी। बृहस्पतिवार को प्रदेश में कुल 2,91,156 टेस्ट किए गए। जो एक रिकॉर्ड हैं। वर्तमान में 1,16,434 एक्टिव मरीजों में से 82,801 लोग होम आइसोलेशन में हैं। 

अब तक 1.56 करोड़ का टीकाकरण 
अमित मोहन ने बताया कि प्रदेश में अब तक 1,56,46,450 डोज टीकाकरण किया जा चुका है। इसमें से 1,23,42,160 लोगों को पहली डोज और 33,04,290 को दूसरी डोज दी जा चुकी है। 18 से 44 आयुवर्ग के 7,46,875 लोगों को टीके की पहली डोज दी जा चुकी है।
विज्ञापन


36 जिलों में मिले 50 से कम मरीज
प्रदेश में बृहस्पतिवार का दिन राहत भरा रहा। 36 जिलों में नए मरीजों की संख्या 50 से कम रही। इनमें से महोबा, कौशांबी, हमीरपुर, कानपुर देहात, फतेहपुर में नए मरीजों की संख्या दहाई में भी नहीं पहुंची। सबसे अधिक 442 मरीज मेरठ में मिले हैं। इसके अलावा वाराणसी में 381, गाजियाबाद में 364, लखनऊ में 353, गोरखपुर में 331, गौतमबुद्ध नगर में 239, बुलंदशहर में 236, मुरादाबाद  में 218, सहारनपुर में 208, जौनपुर में 203, बाराबंकी में 176, सोनभद्र में 137, बिजनौर में 137, बागपत में 137, शामली में 121, शाहजहांपुर में 119, झांसी में 117, देवरिया और मुजफ्फरनगर में 111-111 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें