फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केकेसी में आज 67 मेधावियों को मिलेंगे पदक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। श्री जयनारायण मिश्र पीजी कॉलेज (केकेसी) शनिवार को अपना 108वां स्थापना दिवस मनाएगा। इसमें 45 छात्राओं सहित 67 मेधावियों को मुख्य अतिथि हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति राजीव सिंह और विशिष्ट अतिथि शिक्षा सेवा चयन आयोग की अध्यक्ष कीर्ति पांडेय पदक देंगे।

प्राचार्य विनोद चंद्र ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में बताया कि संयुक्ता सिंह को अध्यक्ष पदक मिलेगा। उन्होंने संस्थान से बीए, एलएलबी की पढ़ाई पूरी है। शैक्षिक सत्र में सबसे अधिक अंक लाने पर समन खान को प्राचार्य पदक मिलेगा। उन्होंने वर्ष 2024 में बीपीएड की पढ़ाई पूरी की। शिवानी राकेश को रमेश चंद्र शुक्ल स्मृति पदक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




आर्यन सिंह को जेपी हजेला , साक्षी को सरोजनी मिश्रा व इशिका गुप्ता को राजाराम बाजपेयी पदक मिलेगा।

विनोद चंद्र ने बताया कि साइंस से 22, आर्ट्स से 13, कॉमर्स से 13, सेंट्रल से 11 होनहारों को पदक मिलेगा। सेवानिवृत्त कर्मचारियों व शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंध समिति के अध्यक्ष वीएन मिश्रा करेंगे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें