फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 6645 माध्यमिक शिक्षकों की होगी भर्ती

Thu, 28 Aug 2014 11:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा कैबिनेट मंत्री महबूब अली ने कहा कि प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित स्कूलों में जल्द ही एलटी ग्रेड के़ छह हजार छह सौ पैंतालीस शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन


इस संबंध में शासन स्तर पर पूरा खाका खींच लिया गया है। जल्द ही शासनादेश जारी किया जाएगा। बुधवार को अमर उजाला से फोन पर बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा माध्यमिक स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता उन्नयन के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की तैयारी की जा रही है। पूरे प्रदेश में 3964 महिला व 2681 पुरुष अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएड व स्नातक होगी योग्यता

इसके लिए अर्हता स्नातक व बीएड होगी। सर्वाधिक 461 रिक्तियां लखनऊ मंडल में हैं, जबकि दूसरे स्थान पर वाराणसी मंडल है। यहां 340 रिक्तियां हैं।

झांसी मंडल में 245 पद रिक्त हैं। इसके अलावा सभी मंडल में औसतन डेढ़ सौ से ढाई सौ पद रिक्त हैं। उन्होंने बताया कि माध्यमिक स्कूलों की शैक्षिक दशा में सुधार के लिए शासन स्तर से सतत् निगरानी की जा रही है।

प्रदेश के समस्त सहायक शिक्षा निदेशक व जिला विद्यालय निरीक्षक को हाईस्कूल व इंटर मीडिएट स्कूलों का औचक निरीक्षण करने का लक्ष्य दिया जा चुका है।

इसकी प्रगति रिपोर्ट हर माह शासन को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्य में लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह भी निर्देश दिए गए हैं कि साइंस वर्ग के बच्चों के प्रैक्टिकल पर विशेष ध्यान दिया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें