प्रदेश के राजकीय इंटर कॉलेजों में 6,645 शिक्षकों की चल रही नियुक्ति प्रक्रिया 30 अप्रैल तक पूरी कर ली जाएगी। इसके लिए 1 अप्रैल को काउंसलिंग कराई जाएगी।
अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक रमेश ने इस संबंध में मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों को निर्देश भेजे हैं। उन्होंने कहा है कि तय कार्यक्रम के अनुसार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।
राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी वेतनक्रम के सहायक अध्यापकों के लिए 30 अक्तूबर तक आवेदन लिए गए थे।
भर्ती प्रक्रिया दिसंबर 2014 तक ही पूरी कर ली जानी थी, लेकिन बोर्ड परीक्षा कार्यों को देखते हुए चयन प्रक्रिया कार्यक्रम में संशोधन कर दिया गया था।