फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सरोजनीनगर में 652 बूथ अध्यक्ष सम्मानित

विज्ञापन
सरोजनीनगर में 652 बूथ अध्यक्ष सम्मानित।
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डाॅ. राजेश्वर सिंह ने राष्ट्र की मजबूती, सुशासन और सनातन की रक्षा के लिए केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार को आवश्यक बताया है। उन्होंने यह बात सरोजनीनगर में आयोजित बूथ सम्मेलन में कही। इस कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के 652 बूथ अध्यक्षों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विधायक ने समान नागरिक संहिता जैसे गंभीर विषयों पर प्रभावी नीति की आवश्यकता पर जोर दिया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हो रहे जनसांख्यिकीय परिवर्तनों और क्षेत्रवार असंतुलित जनसंख्या वृद्धि पर ठोस कार्रवाई की बात कही। उन्होंने सरोजनीनगर के बूथ अध्यक्षों के परिश्रम, अनुशासन और समर्पण की सराहना की। कहा कि चुनाव और संगठन की वास्तविक शक्ति बूथ कार्यकर्ता ही होते हैं। पूर्व प्रदेश महामंत्री गोविंद शुक्ला ने प्रत्येक बूथ अध्यक्ष से कम से कम दस नए सदस्य जोड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें